CSC Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, आपने कभी CSC का नाम जरूर सुना होगा, जिसका पूरा नाम Common Service Center है और इसे हिंदी में जन सेवा केंद्र कहा जाता है।
इसमें सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनाए जाते हैं। इसका उद्देश्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ देश के सभी नागरिकों तक पहुंचाना होता है।

अगर आपको CSC क्या है, CSC से पैसे कैसे कमाएं, CSC कैसे खोलें, CSC खोलने के जरूरी दस्तावेज, CSC के लिए आवेदन कैसे करें, इन सभी के बारे में नहीं पता है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
आज इस लेख के माध्यम से आप जन सेवा केंद्र के बारे में पूरी जानकारी और जन सेवा केंद्र से पैसे कैसे कमाएं, सभी के बारे में आसान भाषा में समझेंगे। तो चलिए अब इस पोस्ट को शुरू करते हैं।
CSC क्या होता है?
CSC का पूरा नाम Common Service Center है, जिसे हिंदी में जन सेवा केंद्र कहा जाता है। इसके माध्यम से किसी भी सरकारी योजना का लाभ देश के सभी नागरिकों को दिया जाता है। जन सेवा केंद्र में आय, जाति, निवास, श्रम कार्ड आदि बहुत से सरकारी दस्तावेज बनाए जाते हैं।
CSC Center खोलने के लिए या जन सेवा केंद्र खोलने के लिए कंप्यूटर और इंटरनेट की जरूरत होती है क्योंकि इसमें सभी काम ऑनलाइन कंप्यूटर के माध्यम से ही किया जाता है।
CSC देश के सभी राज्यों में PPP (Public Private Partnership) के जरिए काम किया जाता है। इसी के माध्यम से ही सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेजों को बनाया जाता है।
CSC में कौन सा काम किया जाता है?
जन सेवा केंद्र क्या होता है, इसके बारे में तो आपने जान लिया, तो चलिए अब CSC में कौन सा काम किया जाता है, इसके बारे में जानते हैं, जो नीचे इस प्रकार हैं:
- बैंकिंग सेवाएं
- कृषि सेवाएं
- आधार सेवाएं
- शिक्षा सेवाएं
- बिजनेस और कस्टमर सेवाएं
- वित्तीय सेवाएं आदि।
CSC ID लेने के लिए जरूरी दस्तावेज –
CSC Center के बारे में इतना कुछ जानने के बाद, अगर आप CSC या जन सेवा केंद्र खोलने की सोच रहे हैं, तो मैं इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज के बारे में बता देता हूँ। अगर ये सब दस्तावेज आपके पास रहेंगे, तो आप बहुत आसानी से जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं।
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- VLE बनाने के लिए TEC सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर और ईमेल
- हाई स्कूल मार्कशीट
- फोटो
- बैंक अकाउंट
- रिज्यूमे
- जहाँ आप CSC खोलना चाहते हैं, उस स्थान की फोटो
अगर ये सब दस्तावेज आपके पास हैं, तो आप CSC ID के लिए अप्लाई कर सकते हैं और जन सेवा केंद्र खोल सकते हैं।
CSC खोलने के लिए योग्यता
जैसा कि आपको पता ही है कि इसमें सभी सरकारी कामों को किया जाता है, जिसमें पढ़े-लिखे व्यक्ति की जरूरत होती है। सभी लोग जन सेवा केंद्र नहीं खोल सकते हैं, इसके लिए कुछ योग्यता की जरूरत पड़ती है, जो नीचे इस प्रकार हैं:
- अगर आप जन सेवा केंद्र खोलना चाहते हैं, तो आपके हाई स्कूल की सर्टिफिकेट होनी चाहिए।
- इसके लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इसमें सभी काम को कंप्यूटर के माध्यम से किया जाता है, तो इसके लिए आपको कंप्यूटर की थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए।
- इसके लिए TEC Certificate की जरूरत पड़ती है, जिसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सरकारी कार्यों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी होनी चाहिए।
CSC के जरूरी चीजें!
चलिए अब जन सेवा केंद्र खोलने के लिए किन चीजों की जरूरत पड़ती है, इसके बारे में जानते हैं। अगर ये सब चीजें आपके पास हैं, तो आप बहुत आसानी से जन सेवा केंद्र ID के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- TEC Certificate
- Computer
- UPS Power Backup
- Morfo Device
- Printer
- Internet
- CSC खोलने के लिए जगह
TEC Certificate के लिए आवेदन कैसे करें?
जैसा कि आप देख ही रहे हैं कि CSC खोलने के लिए TEC Certificate की जरूरत पड़ती है। इसके बिना आप CSC ID के आवेदन नहीं कर सकते हैं। तो मैं आपको बता देता हूँ कि TEC Certificate आप बहुत आसानी से आवेदन करके बना सकते हैं।
जिसके लिए 1479 रुपये निवेश करने की जरूरत पड़ती है। अगर आप निवेश करने के लिए तैयार हैं, तो सबसे पहले आप www.cscentrepreneur.in जाएं।
इस वेबसाइट पर आपको छोटा सा Test देना होगा। अगर आप उस Test को पास कर लेते हैं, तो TEC Certificate बन जाएगा।
CSC से पैसे कैसे कमाएं?
चलिए अब जन सेवा केंद्र से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं। जैसा कि आपको पता ही है कि इसमें सभी प्रकार के सरकारी दस्तावेज जैसे आय, जाति, निवास, श्रम कार्ड आदि बनाए जाते हैं।
जिसके लिए 20 से 25 रुपये फीस देनी होती है, लेकिन जिस व्यक्ति का दस्तावेज बनता है, उससे कुछ पैसे मुनाफा रखकर मांगा जाता है।
मैंने देखा है कि जन सेवा केंद्र वाले किसी भी व्यक्ति का आय, जाति, निवास बनाने के 150 रुपये लेते हैं, जबकि इन तीनों की फीस 60 रुपये ही होती है।
तो इस प्रकार से आप जन सेवा केंद्र में सरकारी दस्तावेज बनाकर पैसा कमा सकते हैं। इसमें बैंकिंग सेवा भी उपलब्ध कराई जाती है, जिसमें अगर किसी एक व्यक्ति का पैसा Transaction करते हैं, तो 11 रुपये मिलते हैं।
इस प्रकार से अगर आप एक दिन में 50 लोगों का भी Transaction कर देते हैं, तो 555 रुपये बहुत ही आराम से कमा सकते हैं।
CSC ID के लिए आवेदन कैसे करें?
अब तक तो आपने इतना कुछ जाना, तो चलिए अब जन सेवा केंद्र के लिए आवेदन कैसे करें, इसके बारे में जानते हैं, जिसके लिए आप इन स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले आप www.csc.gov.in की वेबसाइट पर जाएं।
- वहां आपको VLE Registration का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब New Page के सेक्शन में जाकर New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- Application Type में आप VLE CSC को चुनें। फिर आपको मोबाइल नंबर डालने का ऑप्शन दिखेगा, उसमें अपना मोबाइल नंबर डालें और captcha code डालकर Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP जाएगा, उसे डालकर वेरीफाई करें।
- आपको कुछ जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, स्थान आदि भरनी होगी, उसे सही से भरें। फिर आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, उसे डालकर वेरीफाई करें।
- अब आपको VLE CSC का फॉर्म भरना होगा, उसे सही से भरें और Submit बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी ईमेल डालनी होगी, जिसमें 30 और 90 के बीच में आपकी CSC ID और पासवर्ड भेज दिया जाएगा।
निष्कर्ष – CSC से पैसे कैसे कमाएं?
तो दोस्तों, आपको मेरा यह लेख कैसा लगा? इसमें मैंने आपको CSC Center या जन सेवा केंद्र के बारे में पूरी जानकारी आसान भाषा में बताई है। इसलिए मुझे उम्मीद है कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा।
इसमें मैंने CSC से पैसे कैसे कमाएं, CSC क्या होता है, CSC खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज, CSC खोलने के लिए योग्यता आदि सभी के बारे में बताया है।
अगर आपको इस लेख के माध्यम से कुछ नया सीखने को मिला हो, तो इसे आप अपने सभी दोस्तों को शेयर जरूर करें।
इन्हे भी पढें –
- मोबाइल से पैसे कैसे कमाएं
- DeepSeek Ai Se Paise Kaise Kamaye
- Jio Phone से पैसे कैसे कमाएं
- Loco App से पैसे कैसे कमाएं
- ऑनलाइन टीचिंग से पैसे कैसे कमाएं
- Free में Google Pay से पैसे कैसे कमाएं
- Freelancing से पैसे कैसे कमाएं
- MPL App Se Paise Kaise Kamaye
- बाइक से पैसे कैसे कमाएं
- Phonepe App से पैसे कैसे कमाएं
FAQ – CSC Se Paise Kaise Kamaye
Q1. CSC से कितना पैसा कमा सकते हैं?
CSC से कितना पैसा कमाया जा सकता है, इसका कोई सटीक जवाब नहीं दिया जा सकता है क्योंकि यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप कितना ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। फिर भी, अगर आप एक दिन में 50 लोगों का पैसा Transaction कर देते हैं, तो 15,000 रुपये प्रतिमाह कमा सकते हैं।
Q2. CSC खोलने में कितना पैसा लगता है?
CSC खोलने के लिए आपके पास करीब 50 से 60 हजार रुपए होने चाहिए क्योंकि इसके लिए TEC सर्टिफिकेट, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि चीजों की जरूरत होती है।
Q3. CSC कौन ब्यक्ति खोल सकता है?
जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है और उसके पास 10वीं की मार्कशीट, TEC सर्टिफिकेट है, तो वह व्यक्ति जन सेवा केंद्र खोल सकता है।
Q4. CSC का पूरा नाम क्या है।
CSC का पूरा नाम Common Service Center है, जिसे हिंदी में जन सेवा केंद्र कहा जाता है।