IND money App से पैसे कैसे कमाएं? – Online अपने मोबाइल से

IND Money App Se Paise Kaise Kamaye – दोस्तों, अगर आप पैसे निवेश करते हैं या फिर ट्रेडिंग करते हैं, तो आपने IND Money App का नाम जरूर सुना होगा, जिसकी मदद से आप US स्टॉक्स में भी पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।

लेकिन क्या आप IND Money App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं, तो कोई बात नहीं। आज इस पोस्ट के माध्यम से आप IND Money App से पैसे कमाना सीख जाएंगे।

IND money App से पैसे कैसे कमाएं

तो चलिए अब बिना देर किए इस पोस्ट को शुरू करते हैं और एंड मनी ऐप से पैसे कैसे कमाते हैं इसके बारे में जानते हैं।

IND money App क्या है?

INDmoney एक Trading App है जिसमें आप Indian Stocks और US Stocks दोनों में पैसे Invest कर सकते हैं।

और साथ में INDmoney App में Mutual Fund, Real Estate, Stock Market, FD (Fixed Deposit), Crypto आदि में पैसे निवेश कर सकते हैं। यह एक ऐसा App है जिसकी मदद से आप भारतीय कंपनियों के साथ-साथ अमेरिकन कंपनियों के शेयर भी खरीद सकते हैं।

और जब आप विदेशी कंपनियों के Shares खरीदते हैं, तो उसके लिए आपको कोई चार्ज भी नहीं देना पड़ता है। INDmoney app को 2019 में INDWealth के नाम से लॉन्च किया गया था।

और यह ऐप SEBI से सर्टिफाइड भी है, जिसे Finzoom Investment Advisor Private LTD द्वारा बनाया गया है।

INDmoney एक इंडियन ऐप है जिसके owner Ashish Kashyap जी हैं। इसमें आप पैसे निवेश करने के साथ-साथ Refer & Earn और Cashback के माध्यम से भी पैसे कमा सकते हैं।

INDmoney App गूगल प्ले स्टोर पर Available है, जिसे आप बहुत आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

IND Money App Overviews

App NameINDmoney
Size25MB
CategoryTrading
Rating4.6 Star
Reviews296K
FounderAshish Kashyap
Installation10 Millions+

IND money App को इनस्टॉल कैसे करें

Indmoney क्या है, इसके बारे में तो आपने जान लिया है। तो चलिए अब इसको अपने फ़ोन में इंस्टॉल कैसे करते हैं, इसके बारे में जानते हैं। आप चाहे तो किसी के रेफर लिंक के माध्यम से Indmoney ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

या फिर आप डायरेक्ट इसे गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  • सबसे पहले आप अपने फ़ोन में Google Play Store को ओपन करें।
  • अब इसके बाद उसमें आप INDmoney लिखकर सर्च करें, जिससे यह ऐप आपको सबसे पहले ही दिख जाएगा।
  • आप इसमें Install बटन पर क्लिक करें, फिर कुछ समय बाद यह ऐप आपके फ़ोन में डाउनलोड होकर इंस्टॉल हो जाएगा।

IND money App में Sign Up कैसे करें?

INDmoney App को इंस्टॉल करने के बाद अब बारी आती है इसमें अकाउंट बनाने की। जब इसमें रजिस्टर कर लेते हैं, तो आपको इसके सभी Features दिखने लगते हैं। तो INDmoney में आप Account बनाने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  1. सबसे पहले आप INDmoney App को खोलें।
  2. अब इसके बाद इसमें आप मोबाइल नंबर डालें।
  3. अब आपके मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, OTP डालें और Submit बटन पर क्लिक करें।
  4. अब आपको Name और Email का ऑप्शन दिखाई देगा, तो उसमें आप अपना नाम और Gmail ID डालें।
  5. अब आपको Refer Code का ऑप्शन दिखाई देगा, आप चाहें तो इसमें किसी का Refer Code डाल सकते हैं या इसे स्किप भी कर सकते हैं।
  6. अब इसके बाद आप Create Account पर क्लिक करें, अब इसके बाद आपका Indmoney में Account बन जाएगा।

IND money App में KYC कैसे करें?

चलिए अब जानते हैं INDmoney में KYC करने के बारे में क्योंकि KYC के बाद ही इसमें आपका Demat Account खुलता है, जिसके बाद आप इसमें Stocks खरीद सकते हैं और पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं। लेकिन उससे पहले INDmoney में KYC करने के लिए Documents क्या-क्या लगते हैं, इसको देख लेते हैं जो इस प्रकार हैं…

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • जीमेल 

अब इसके बाद KYC करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. सबसे पहले आप INDmoney में अपनी Profile को खोलें। अब इसके बाद आपको “Proceed To KYC” का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  2. अब आपको Gender और Date of Birth का ऑप्शन दिखाई देगा, उसे आप भरें।
  3. अब इसके बाद आपको Nominee का ऑप्शन दिखाई देगा, उसमें आप जिसको भी Nominee में Add करना चाहते हैं, उसकी Details भरें।
  4. अब इसके बाद आप Income के बारे में बताएं कि आपकी प्रति वर्ष कमाई कितनी है, उसे आप भरें।
  5. अब इसके बाद आपको एक Gmail ID देनी होगी, उसमें आप अपनी Gmail ID डालें। फिर उसके बाद उस पर OTP जाएगा, उसे डालकर Verify करें।
  6. अब इसके बाद आपको अपनी एक Video Selfie लेनी होगी, जिसकी आपको Condition भी दिखेगी। उसे पढ़कर अपनी Video Selfie बनाएं और “Proceed” बटन पर क्लिक करें।
  7. अब इसके बाद आपको Trading में कितना Experience है, वो पूछा जाएगा, उसे आप अपने अनुसार भरें।
  8. अब इसके बाद आपको Digital Signature करना होगा, उसे आप “Proceed” बटन पर क्लिक करके अपनी Signature करें।
  9. अब इसके बाद आपको इसमें अपनी बैंक की Details डालनी होगी, तो इसमें आप जिस भी बैंक में account खोले हैं, उसकी Details भरें।
  10. अब इसके बाद आपको अपना Address Confirm करना होगा।
  11. फिर उसके बाद आपको Account को Verify करने का ऑप्शन दिखाई देगा, तो इसके लिए आप अपना आधार कार्ड नंबर डालें। फिर उसके बाद उसमें Link Mobile No पर OTP जाएगा, उसे डालकर Verify करें।
  12. फिर उसके बाद आपकी सभी Details Check होगी, जिसके बाद आपका KYC Complete हो जाएगा। इसके बाद आपको “Congratulations” लिखकर आएगा। इस प्रकार से आप INDmoney में अपनी KYC कर सकते हैं।

IND money App से पैसे कैसे कमाएं?

अब चलिए हम इस पोस्ट को Main Point पर चलते हैं और IND Money App से पैसे कैसे कमाते हैं, इसके बारे में जानते हैं। तो मैं आपको बता देता हूँ।

IND Money App में आपको निवेश के कई तरीके मिलते हैं, जिनके अनुसार आप इसमें पैसे कमा सकते हैं। तो चलिए अब इसमें पैसे कमाने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Investment से पैसे कमाएं

INDmoney में सबसे पहले आप पैसे इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं, जैसा कि मैं आपको पहले ही बता चुका हूँ। इसमें आप Indian Stocks के साथ-साथ US Stocks में भी पैसे इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं।

या फिर अगर आपको trading का थोड़ा बहुत अनुभव हो तो आप उसमें trading करके भी पैसे कमा सकते हैं। यानि इसमें आप किसी कंपनी के शेयर खरीदते हैं, तो जब उस शेयर का प्राइस बढ़ जाता है, तो जितना प्राइस बढ़ेगा, उतना ज्यादा आपको Return मिलेगा।

इसमें आप Stocks, Mutual Funds, Cryptocurrency, Real Estate, FD (Fixed Deposit) आदि में पैसे इन्वेस्ट करके पैसे कमा सकते हैं। और अगर आपने पहले से ही किसी और trading app के माध्यम से पैसे इन्वेस्ट कर चुके हैं, तो उसके Price को आप देख सकते हैं।

वैसे अगर आप INDmoney app का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको US Stocks में Invest करना चाहिए। क्योंकि जब आप US Stocks में पैसे निवेश करते हैं, तो US की कंपनियाँ बहुत जल्दी पॉपुलर होती हैं, जिसके कारण आप इसमें US Stocks में पैसे निवेश करके ज्यादा पैसे कमा सकते हैं।

Refer & Earn से पैसे कमाएं

IND Money App Se Paise Kaise Kamaye

अब इसके बाद इसमें आपको Refer & Earn की भी सुविधा मिलती है, जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं। इसमें आपको प्रति रेफर 500 रुपये मिलते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आप INDmoney App में अकाउंट बनाएं, जिसके बाद आपको Refer Code और Refer Link प्राप्त होगा। फिर जब आप अपने रेफर लिंक को अपने किसी दोस्त के साथ शेयर करेंगे और आपका दोस्त उस लिंक से इस ऐप को डाउनलोड करता है, तो उसके बाद उसमें रजिस्टर करता है, तो आपको 500 रुपये मिलते हैं। इस प्रकार आप Refer & Earn के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

Cashback से पैसे कमाएं

IND Money App Se Paise Kaise Kamaye

अब इसके अलावा IND Money App में पैसे कमाने का एक और तरीका है जो कि Cashback है, जिसके माध्यम से आप इसमें पैसे कमा सकते हैं, जिस प्रकार से UPI वाले ऐप में रिचार्ज करने पर कैशबैक मिलता है।

ठीक उसी प्रकार इसमें भी कैशबैक मिलता है, लेकिन इसमें आपको रिचार्ज करने पर नहीं मिलता है, बल्कि इसमें पैसे Deposit करने पर कैशबैक मिलता है।

तो इसमें आप Account बना लेते हैं, फिर उसके बाद जब आप पहली बार 1000 रुपये Deposit करते हैं, तो आपको 250 रुपये का कैशबैक मिलता है। ठीक उसी प्रकार, इसमें जितना ज्यादा पैसे Deposit करेंगे, उसी प्रकार से इसमें कैशबैक मिलता जाएगा। तो इस प्रकार से आप Cashback के माध्यम से पैसे कमा सकते हैं।

IND money App में पैसे Deposit करें

IND Money App के बारे में तो आपने इतना कुछ जान लिया है, तो चलिए अब इसमें पैसे कैसे डिपॉजिट करते हैं, इसके बारे में जानते हैं।

क्योंकि जब आप इसके बारे में जानेंगे, तभी आप पैसे डिपॉजिट करके कैशबैक अर्न कर पाएंगे। तो इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें…

  1. सबसे पहले आप IND Money App को खोलें।
  2. अब इसके बाद आप अपनी प्रोफाइल में जाएं, फिर उसके बाद आपको Wallet का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. फिर नीचे आपको Deposit करने का भी ऑप्शन दिखाई देगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. अब इसके बाद आपको Amount डालनी है, फिर उसके बाद जिस भी Method से आप पेमेंट करना चाहते हैं, उसे चुनें।
  5. फिर उसके Details को भरें, फिर उसके बाद Deposit वाले ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद आपका पैसा इसमें Add हो जाएगा। 

IND money App में US Stocks कैसे खरीदें?

अब आपको पता चल गया होगा कि यह IND Money एक ऐसा ऐप है जिसकी मदद से आप US stocks में पैसे इन्वेस्ट कर सकते हैं।

तो इसलिए चलिए Ind Money app में US Stocks कैसे खरीदते हैं इसके बारे में जानते हैं। इसके लिए इस स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप Ind Money app को ओपन करें।
  • अब इसके बाद आप Stocks वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर उसके बाद US Stocks का ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • फिर उसके बाद आपको United States की सभी कंपनियों के शेयर दिख जाएंगे।
  • उसमे से आप जिस भी Stocks को खरीदना चाहते हैं, उसे खरीद सकते हैं और उस शेयर के प्राइस ग्राफ को भी देख सकते हैं।

IND money App के Features

IND Money App से पैसे कैसे कमाएं, इसके बारे में तो आपने जान लिया है, तो चलिए अब इसके कुछ फीचर्स के बारे में जान लेते हैं, जो इस प्रकार हैं…

  1. सबसे पहले आप इसमें US Stocks यानी कि अमेरिकन कंपनी Google, Microsoft, Tesla आदि जैसी कंपनियों में निवेश कर सकते हैं।
  2. IND Money SEBI द्वारा रजिस्टर्ड एक रियल ऐप है।
  3. IND Money में Refer & Earn की भी सुविधा मिलती है जिससे आप अपने दोस्तों को रेफर करके भी पैसे कमा सकते हैं।
  4. इसमें आप Mutual Fund और Stocks के साथ-साथ Crypto और Real Estate में भी पैसे निवेश कर सकते हैं।
  5. इसमें आपको एक से ज्यादा बैंक अकाउंट को ऐड करने का ऑप्शन मिलता है जिससे आप बैंक का पैसा चेक कर सकते हैं।
  6. IND Money में आप पैन कार्ड ऐड करके Civil Score चेक कर सकते हैं।
  7. इसमें आपको US Stocks खरीदने के लिए चार्ज नहीं देना पड़ता है।
  8. अगर आप पहले की किसी दूसरे ऐप से Investment कर रहे थे तो इसमें आप उस ऐप को भी मैनेज कर सकते हैं।
  9. अगर आपने कहीं से लोन लिया है तो इसमें आप लोन भी देख सकते हैं।

इन्हे भी पढें –

IND money Customer Care Number 

अब अगर आपको IND Money का इस्तेमाल करते समय किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो Customer Care वालों से बात कर सकते हैं। इसके लिए आप support@indwealth.in और support@indmoney.com इनकी Official मेल पर संपर्क कर सकते हैं।

FAQ – IND money App Se Paise Kaise Kamaye

Q1. indmoney कितना पैसा चार्ज करती है?

indmoney में जब आप किसी भी स्टॉक्स को खरीदते हैं, तो इसके लिए आपको 20 रुपये चार्ज देने पड़ते हैं।

Q1. indmoney को पैसे निकालने में कितना समय लगता है?

जब indmoney ऐप से पैसे निकलते हैं, तो आपके पैसे को आपके बैंक में ट्रांसफर होने में 2 घंटे का समय लगता है।

निष्कर्ष – IND money App से पैसे कैसे कमाएं?

तो दोस्तों, आपको IND Money App से पैसे कैसे कमाएं, यह पोस्ट आपको कैसी लगी, कमेंट में जरूर बताएं। इसमें मैं आपको IND Money App के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई हूँ।

जिससे आप INDmoney की मदद से US Stocks में पैसे निवेश कर सकते हैं और साथ ही इसमें पैसे कमाने के 3 बेस्ट तरीकों के बारे में बताया है। तो अगर आपको इस पोस्ट से कुछ सीखने को मिला हो, तो आप इसे अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top