Goat Selling Business: गांव रहकर शुरू करें यह बिजनेस और कमाएं हर महिने लाखों रुपए

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Goat Selling Business: अगर आप गांव में रहते हैं और बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हमारी आज की यह पोस्ट आपके लिए ही है। इस बिजनेस आइडिया से आप कम लागत में अधिक पैसे कमा सकते हैं। अगर आप किसान हैं तो यह आपके लिए और अच्छी बात है आप खेती के साथ-साथ यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आज हम आपको जिस बिजनेस के बारे में बताने वाले है वह है बकरी पालन बिजनेस। इस बिजनेस में बहुत कमाई होती है। अगर आप यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

कैसे शुरू करें बकरी पालन का बिजनेस?

अगर आप बकरी पालन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको छोटे स्तर पर यह बिजनेस शुरू करना चाहिए। शुरुआत में आप 10 बकरी और एक बकरा पाल सकते हैं। इसके बाद आप बकरीयों की संख्या बढ़ा सकते हैं और 20 कर सकते हैं। इसके बाद आप 40 बकरीयां पाल सकते हैं और 40 बकरीयों के साथ 2 बकरे पाल सकते हैं। ऐसे बिजनेस के लिए सरकार से सहायता भी मिलती है। राजस्थान और बिहार में बकरी पालन योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है। आप बिजनेस के लिए बैंक से भी लोन ले सकते हैं।

किस नस्ल के बकरी का पालन करें?

बकरी पालन बिजनेस के लिए नस्ल बहुत महत्वपूर्ण है। आपको सबसे पहले यह विचार करना होगा कि आप बकरी पालन बिजनेस दूध के लिए कर रहे हैं की मांस के लिए। अगर आप दूध के लिए बकरी पालन बिजनेस कर रहे हैं तो आप सोनेन, लामंचा, नूबियन, अल्पाइन, टोगेनबर्ग, ओबरहास्ली इस नस्ल की बकरी पाल सकते हैं। अगर आप मांस के लिए बकरी पालन बिजनेस कर रहे हैं तो आप कीको, सोमाली, बोर, बीटल, फैंटिंग, नेपोलेटाना यह नस्लें पाल सकते हैं। आप स्थानीय नस्ल का भी बकरी पालन के लिए चयन कर सकते हैं।

बकरी पालन बिजनेस के लिए कितना खर्चा आएगा?

50 बकरी और 2 बकरे को मिलाकर एक युनिट माना जाता है। अगर आप एक युनिट का बकरी पालन बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको एक साल में 8 लाख रुपए तक खर्चा आ सकता है। अगर आप बकरियों को जंगल में चराने के लिए लेकर जाते हैं तो खर्चे में कमी आ सकती है। बकरी पालन बिजनेस का सबसे बड़ा लाभ यह है कि बकरी के आहार में ज्यादा खर्चा नहीं आता है‌। बकरी छोटे-मोटे पौधे खाकर, पत्तियां खाकर अपना गुजारा कर लेती है।

इन्हे भी पढें –

बकरी पालन बिजनेस के लिए कितना लोन मिल सकता है?

अगर आप बकरी पालन योजना के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपको केंद्र सरकार के द्वारा बकरी पालन योजना के तहत 4 लाख रुपए का लोन मिल सकता है। अगर आप आईडीबीआई बैंक से लोन लेते हैं तो आपको 50,000 रुपए से लेकर 50 लाख रुपए तक लोन मिल सकता है। इसके लिए आपको बैंकों को प्रोजेक्ट बनाकर देना पड़ता है। अगर प्रोजेक्ट पास होता है तो लोन स्वीकृत किया जाता है। इसके बाद लोन की राशि बैंक में ट्रांसफर की जाती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

मेरा नाम सेजल संतोष पाटील है। मुझे अलग अलग टाॅपिक पर आर्टिकल लिखना और लोगों को नई नई जानकारी देना अच्छा लगता है। इसलिए मैं आपको इस वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे रही हुं।

Leave a Comment