Poultry Farming Business: कम समय और लागत में शुरू करें मुर्गी पालन का बिजनेस और कमाएं हर महिने लाखों रुपए

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Poultry Farming Business

Poultry Farming Business: अगर आप कम समय में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पोल्ट्री फार्मिंग का बिजनेस आपके लिए बहुत ही अच्छा है। इस बिजनेस से आप महिने में लाखों रुपए कमा सकते हैं। यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं होती।

यह बिजनेस शुरू करने के लिए आपको पोल्ट्री फार्म बनाने की जरूरत होती है। यह बिजनेस कम समय में अधिक मुनाफा देता है। अगर आप भी यह बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।

गांव में पोल्ट्री फार्म बिजनेस शुरू करने के फायदे

अगर आप गांव में पोल्ट्री फार्म शुरू करते हैं तो आपको मजदूर और सामान आसानी से मिल जाएंगे।

बिजनेस शुरू करने के लिए आपको जमीन कम दाम में और आसपास ही मिल जाएगी।

किसान खेत में हरी सब्जियां खुद उगा सकते हैं और मुर्गीयों को खाने के लिए दे सकते हैं। इससे उनको आहार में अलग अलग विटामीन और खनिज देने की कम जरुरत पड़ेगी।

ग्रामीण क्षेत्र में कृषि सह-उत्पाद कम कीमत में उपलब्ध होते हैं। इससे मुर्गियों का आहार आसानी से बन जाता है।

कैसे शुरू करें पोल्ट्री फार्म बिजनेस?

पोल्ट्री फार्म शुरू करने के लिए आपको सबसे पहले यह तय करना है की आपको किस प्रकार की मुर्गी रखनी है। बाॅयलर मुर्गी, लेयर मुर्गी, देसी मुर्गी यह मुर्गी के प्रकार होते हैं। इसमें से आपको जिस प्रकार की मुर्गी रखनी है उसका चयन करना है।

एक मुर्गी के लिए लगभग 1 से 5 वर्ग फुट की जगह बहुत होती है तो आपको 100 मुर्गियों के लिए 100 से 150 वर्ग फुट की जगह रखनी जरूरी है।

अगर आपकी पोल्ट्री गांव के बजाय शहर के आसपास होती है तो आपको माल पहुंचाने में आसानी होगी।

पोल्ट्री फार्म में आपको पीने के पानी का उचित प्रबंध रखना जरूरी है। अगर आप कुंआ बनाते हैं तो आपको पानी हमेशा मिलता रहेगा।

मुर्गी रखने वाले जगह को आपको साफ-सुथरा रखना आवश्यक है।मुर्गी पालन के लिए निरोगी चूजों का चयन करें।

पोल्ट्री फार्म से हम कितने पैसे कमा सकते हैं?

पोल्ट्री फार्म से आप कितने पैसे कमाएंगे यह मुर्गीयों के संख्या पर निर्भर है। अगर आप पोल्ट्री फार्म में 1500 मुर्गीयां रखते हैं तो आप हर महीने 50,000 से 1 लाख रुपए कमा सकते हैं।

इस पोस्ट में हमने आपको पोल्ट्री फार्म बिजनेस के बारे में जानकारी दी है। अगर आपको हमारी यह पोस्ट अच्छी लगती हैं तो शेयर जरुर कीजिए। धन्यवाद!

Leave a Comment